कूनो में 4 चीता शावकों की मृत्यु, माँ सुरक्षित और स्वस्थ प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर के हमले की आशंका

May 12, 2026 - 22:00
 0  0
कूनो में 4 चीता शावकों की मृत्यु, माँ सुरक्षित और स्वस्थ प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर के हमले की आशंका

भोपाल 

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता केजीपी-12 के 4 शावक मंगलवार सुबह एक मांद के पास मृत पाये गये हैं। मॉनिटरिंग टीम को श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन क्षेत्र में स्थित मांद के पास एक माह आयु के चारों मृत शावक क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। शावकों का जन्म 11 अप्रैल 2026 को खुले जंगल में हुआ था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है शावकों को किसी हिंसक जानवर ने मारा है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शावकों की मां पूरी तरह सुरक्षित, स्वस्थ और सामान्य स्थिति में है। कूनो में मौजूद अन्य सभी चीते भी स्वस्थ हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।

वन विभाग के अनुसार शावकों को अंतिम बार 11 मई की शाम जीवित देखा गया था। प्रारंभिक तौर पर यह मामला किसी अन्य वन्य जीव द्वारा शिकार किए जाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0