मिनटों में बनाएं टेस्टी स्वीट कॉर्न चाट, आसान रेसिपी से करें सबको इंप्रेस

Mar 25, 2026 - 11:46
 0  0
मिनटों में बनाएं टेस्टी स्वीट कॉर्न चाट, आसान रेसिपी से करें सबको इंप्रेस

सामग्री :

    1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
    1 छोटा आलू
    1 छोटा प्याज
    1 छोटा टमाटर
    1 हरी मिर्च
    2-3 टेबलस्पून हरा धनिया
    1/2 छोटा चम्मच काला नमक
    1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
    1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
    1 टेबलस्पून नींबू का रस
    1/4 कप सेव
    2 टेबलस्पून इमली की चटनी
    2 टेबलस्पून हरी चटनी

विधि :

    सबसे पहले स्वीट कॉर्न को प्रेशर कुकर या पैन में थोड़े नमक डालकर उबाल लें। अगर फ्रोजन कॉर्न इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे गर्म पानी में 2-3 मिनट तक भिगोकर रखें और फिर पानी निथार लें।
    इसके बाद आलू को उबालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
    अब प्याज, टमाटर, हरा धनिया और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
    इसके बाद एक बड़े कटोरे में उबले हुए स्वीट कॉर्न, कटा हुआ आलू, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें।
    अब इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    अगर आप चाहें, तो इसमें थोड़ी इमली की चटनी और हरी चटनी भी मिला सकते हैं।
    चाट को एक सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटा हरा धनिया और सेव डालें।
    स्वीट कॉर्न चाट बनकर तैयार है। इसे तुरंत गर्मागर्म सर्व करें।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0